Karam Puja Mahotsav 2025: झारखंड में करम पूजा की धूम, सीएम हेमंत सोरेन बोले- करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक

karam puja Mahotsav 2025 Hemant Soren Kalpana Soren Latest News
रांची में आयोजित करम पूजा महोत्सव 2025 में शामिल होने के लिए पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन.
सितम्बर 4, 2025

Karam Puja Mahotsav 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित ‘करम पूजा महोत्सव-2025’ में शामिल हुए।

karma puja 2025 Hemant Soren Kalpana Soren Latest News (1)
करमा पूजा 2025 में हेमंत सोरेन व अन्य.

इस अवसर पर (Karam Puja Mahotsav 2025) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखरा में स्थापित करम डाली के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शीश नवाकर समस्त झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

karma puja 2025 Hemant Soren Kalpana Soren News Today
करमा पूजा महोत्सव में हेमंत सोरेन के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन.

Karam Puja Mahotsav 2025: हम सभी लोग परंपरा एवं संस्कृति से बंधे हैं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं एवं संस्कृति से बंधे हुए हैं।

karma puja 2025 Hemant Soren Kalpana Soren News Today
करमा पूजा समारोह में कल्पना और हेमंत सोरेन के साथ शिल्पी नेहा तिर्की.

हर वर्ग समुदाय के लोग अपने-अपने रीति-रिवाज एवं संस्कृति के साथ आगे बढ़ते हैं, इसी प्रकार आज आदिवासी समाज के लोग करम पर्व के पावन अवसर पर इस आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में करम महोत्सव-2025 धूमधाम से मना रहे हैं।

Karam Puja Mahotsav 2025: झारखंड में करम पूजा की धूम, सीएम हेमंत सोरेन बोले- करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी बहनों ने बारिश के मौसम में भी एकत्रित होकर इस परंपरा का हर्ष और उल्लास के साथ निर्वहन किया है जो प्रकृति के साथ हमारे साहचर्य का उदाहरण है।

Karam Puja Mahotsav 2025: झारखंड में करम पूजा की धूम, सीएम हेमंत सोरेन बोले- करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बारिश, तूफान या गर्मी किसी भी प्रकार का मौसम हो हर हाल में हमारी बहनों ने करम महोत्सव को प्रत्येक बार संपन्न कराया है।

Also Read : New GST Rates: जीएसटी परिषद ने 2 स्तरीय टैक्स स्लैब को दी मंजूरी, 22 सितंबर से होगी लागू

Also Read : EPS-95 Pension Scheme: ईपीएस-95 के तहत आधा से अधिक पेंशनभोगी को 1,500 रुपए से भी कम पेंशन

Also Read : Success Story of PVTG Girl: झारखंड पुलिस ने जेपीएससी पास करने वाली पहाड़िया बेटी को किया सम्मानित

Also Read : Jharkhand Municipal Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण संबंधी ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया पूरी की, निकाय चुनाव का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट संबंध, सामाजिक समरसता तथा प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता को दर्शाता है।

समृद्ध परंपरा और संस्कृति को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी की यह कामना है कि हमारे पूर्वजों ने जिस प्रकार हमें करम पर्व (Karam Puja Mahotsav 2025) जैसे महत्वपूर्ण सामूहिक उल्लास के अवसरों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा है, हमारी पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी भी इस समृद्ध परंपरा को श्रद्धा और सद्भाव के साथ आगे बढ़ाते रहें।

karma puja 2025 Hemant Soren Kalpana Soren News Today
करमा पूजा महोत्सव को संबोधित करतीं कल्पना सोरेन.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह समृद्ध परंपरा और संस्कृति और ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहे ये हम सभी की जिम्मेवारी है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से समस्त राज्यवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

karma puja 2025 Hemant Soren Kalpana Soren News Today
करम डाली की पूजा करते सीएम हेमंत सोरेन व अन्य महिलाएं.

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Also Read : ‘वोट चोरी’ पर ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे राहुल गांधी, पटना में बोले- मुंह नहीं दिखा पाएंगे नरेंद्र मोदी

Also Read : Naxal News Jharkhand: महिला नक्सली का शारीरिक शोषण करते हैं माओवादियों के शीर्ष नेता, झारखंड से गिरफ्तार 2 नक्सलियों का खुलासा

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read : Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान पर कुदरत का कहर, शक्तिशाली भूकंप से 610 मरे, 1300 घायल

Also Read : Modi Xi Meeting: टैरिफ वॉर से मुकाबले को तैयार भारत और चीन, मोदी-शी चिनफिंग ने लिया संकल्प

Also Read: Success Story: लखपति बन रहीं गांव की आदिवासी महिलाएं, और 30 हजार महिलाओं को जोड़ा जायेगा

Navin Rai

Author & Editor at Rashtra Bharat. Passionate about storytelling, news, and culture. Studied Arts at Calcutta University. Proudly from Kolkata, blending heritage with modern perspectives in journalism.