Naxal News Jharkhand: महिला नक्सली का शारीरिक शोषण करते हैं माओवादियों के शीर्ष नेता, झारखंड से गिरफ्तार 2 नक्सलियों का खुलासा

Naxal News Jharkhand 2 CPI Maoist Arrest in West Singhbhum Police PC
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी और एएसपी ऑपरेशन.
सितम्बर 1, 2025

Naxal News Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल से रविवार को 2 नक्सलियों (प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार किया।

महिला दस्ता के सदस्यों का शारीरिक शोषण करता है अनल उर्फ रमेश

गिरफ्तार किये गये दोनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं में शुमार केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ता के सदस्यों का शारीरिक शोषण करता है। कई महिला नक्सलियों का अवैध तरीके से गर्भपात भी करवाया गया है।

Naxal News Jharkhand: गिरफ्तार नक्सलियों पर दर्ज हैं 40 से अधिक मुकदमे

गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा, सोनुवा, टोंटो, छोटानागरा, मुफस्सिल थाना, जेटेया थाना, गुवा एवं जराइकेला थाना में 40 से भी अधिक नक्सल कांड के केस दर्ज हैं।

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read: 1 सितंबर को पटना में राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल होंगे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Also Read: TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

Also Read: Success Story: लखपति बन रहीं गांव की आदिवासी महिलाएं, और 30 हजार महिलाओं को जोड़ा जायेगा

Also Read: Reliance AGM 2025: रिलायंस रिटेल एक साल में 25 देशों में फैलेगा, 20 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा कारोबार, ईशा को भरोसा

पकड़े गये नक्सलियों में एक छत्तीसगढ़ का, दूसरा झारखंड का

नक्सलियों (Naxal News Jharkhand) के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 2 नक्सलियों सब जोनल कमेटी के सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम और एरिया कमेटी के सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबू को गिरफ्तार किया। एसपी ने इसे झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता बताया है।

बीजापुर जिले का है हिडिमा पाडेयाम, कुचाई का निवासी है शिवा बोदरा

गिरफ्तार नक्सली (Naxal News Jharkhand) संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गोरनाम गांव और शिवा बोदरा झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत जोमरो गांव के जोजोडीह टोला का रहनेवाला है।

Naxal News Jharkhand 2 CPI Maoist Arrest in West Singhbhum Police
पुलिस के पीछे काले कपड़े से चेहरा ढककर खड़े 2 नक्सली.

10 वर्ष से झारखंड में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहा था नक्सली

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सली झारखंड में 10 वर्षों से रहकर नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को नुकसान भी पहुंचा रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से एक नक्सली एरिया कमेटी सदस्य शिवा ओडिशा राज्य के राउरकेला जिले के केबोलांग थाना अंतर्गत बांको ग्राम में हुए विस्फोट और लूटकांड में शामिल था।

Also Read: Mohan Bhagwat News: राम मंदिर जैसे किसी आंदोलन में संघ अब भाग नहीं लेगा, बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत

Also Read: PM Modi on Trump Tariff: नहीं झुकेंगे, किसानों, लघु उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे

Also Read: Cyber Crime News: 2.98 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार, झारखंड सीआईडी ​​ने की कार्रवाई

Also Read: Reliance AGM 2025: कौन बनेगा मुकेश अंबानी का उत्तराधिकारी? रिलायंस के एजीएम में मिल गया संकेत

30 अगस्त को मिली थी इन लोगों के एकत्र होने की गुप्त सूचना

एसपी ने बताया कि 30 अगस्त को गुप्त सूचना मिली की प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली (Naxal News Jharkhand) अपने दस्ता के विभिन्न कमांडरों रवि सरदार, जयकांत, अरुण, संदीप, शिवा, ऋषभ, अपटन, सनत, अमित मुंडा और अन्य सदस्यों के साथ जराइकेला थाना अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईआईडी लगाने तथा नये लोगों को संगठन में भर्ती करने के लिए भ्रमणशील है।

झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की टीम ने की कार्रवाई

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की टीम गठित की गयी। सूचना पक्की होने के बाद पुलिस ने अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा ने किया।

नक्सलियों के पास से हथियार और विस्फोटक हुए बरामद

उन्होंने बताया कि माओवादियों के पास से एक पिस्तौल, डेटोनेटर और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गयी। रंजन ने बताया कि जिला पुलिस माओवादियों के खिलाफ लगातार व्यापक अभियान चला रही है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। कभी पुलिस उनके ठिकानों को नष्ट कर रही है, तो कभी उनके डंप को नष्ट कर रही है। कई नक्सली या तो पकड़े गये हैं या मुठभेड़ में मारे गये हैं।

Naxal News Jharkhand 2 CPI Maoist Arrest in West Singhbhum Police News
सारंडा के जंगल से गिरफ्तार किये गये नक्सलियों के पास से बरामद हथियार और विस्फोटक.

सारंडा के जंगल में नक्सलियों से बरामद सामान

  • एक पिस्टल
  • 11 कारतूस
  • 2 मैगजीन
  • 2 वॉकी-टॉकी
  • डेटोनेटर
  • आईईडी बनाने की सामग्री

इस तरह नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को दिया अंजाम

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन ने 31 अगस्त 2025 को सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा के जंगली-पहाड़ी क्षेत्र से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के 2 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Navin Rai

Author & Editor at Rashtra Bharat. Passionate about storytelling, news, and culture. Studied Arts at Calcutta University. Proudly from Kolkata, blending heritage with modern perspectives in journalism.