Tata Steel Salary: टाटा स्टील में तकरीबन 266 ऑफिसर हैं, जिनका वेतन करोड़ों में है। ये कंपनी में करोड़ों के पैकेज पर काम कर रहे हैं। टाटा स्टील ने कंपनी एक्ट 2017 के सेक्शन 197 के तहत अपने आला अधिकारियों का वेतन सार्वजनिक किया है।
टॉप-10 अफसरों के बाद सभी अधिकारी कांट्रैक्ट पर
टाटा स्टील की सूची में पहले टॉप टेन वेतन लेने वाले अधिकारियों के नाम हैं। इसके बाद एक करोड़ और उससे अधिक सालाना वेतन लेने वाले अधिकारियों की सूची है। ये सारे अधिकारी कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्त हैं। इसमें वैसे लोग हैं, जो कंपनी में न डायरेक्टर हैं, न मैनेजर।
TATA Steel Salary: सकल पारिश्रमिक में ये चीजें हैं शामिल
- वेतन
- भत्ते
- परक्विजिट यानी सुविधाएं
- निदेशकों को कमीशन और भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति निधि में कंपनी का योगदान शामिल है, इसमें सेवानिवृत्ति फंड शामिल नहीं है।
वाइस प्रेसिडेंट से डॉक्टर तक कमाते हैं करोड़ों में
करोड़पति अधिकारियों में वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) रैंक के अधिकारी शामिल हैं। 6 चिकित्सकों में सबसे ज्यादा वेतनमान (TATA Steel Salary) पाने वालों में टीएमएच के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ मंदार महावीर शाह शामिल हैं। उनको जीएम मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह से भी ज्यादा वेतन मिलता है।
हाल में कर्मचारियों के वेतन में हुई है बड़ी कटौती
हाल के दिनों में कर्मचारियों के वेतन खर्च में कटौती करने में कंपनी ने बड़ी सफलता पायी है। लिहाजा, टाटा स्टील के ऐसे एचआर अधिकारियों को काफी ज्यादा लाभ मिला है और उनका वेतन भी करोड़ों में पहुंच गया है।
करोड़ के पैकेज वाले टॉप10 अधिकारी
क्रम | नाम | पद | वेतन (सालाना पारिश्रमिक) |
1 | टीवी नरेंद्रन | एमडी सह सीइओ | 172926765 रुपये |
2 | कौशिक चटर्जी | इडी सह सीएफओ | 139999244 |
3 | जयंत बनर्जी | चीफ इनफॉरमेशन ऑफिसर | 50740839 |
4 | समिता शाह | वीपी कॉरपोरेट फाइनांस | 48141112 |
5 | उत्तम सिंह | वीपी ऑपरेशन मेरामंडली | 47128719 |
6 | डीबी सुंदर रामम | वीपी रॉ मटेरियल | 46065354 |
7 | चाणक्य चौधरी (रिटा) | वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज | 44283509 |
8 | प्रोबाल घोष | वीपी वन शेयर्ड सर्विसेज | 43265806 |
9 | कांचिनाधाम पार्वथीसम | सीएस व चीफ लीगल ऑफिसर | 43260654 |
10 | राजीव कुमार (कंपनी से अलग) | वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर | 42719811 |
Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस
Also Read: EPS-95 Pension Scheme: ईपीएस-95 के तहत आधा से अधिक पेंशनभोगी को 1,500 रुपए से भी कम पेंशन
Also Read: Unique Baby Names: अपनी प्यारी सी जान के लिए चुनें नए और स्पेशल नाम
Also Read: Success Story of PVTG Girl: झारखंड पुलिस ने जेपीएससी पास करने वाली पहाड़िया बेटी को किया सम्मानित