शिक्षा और समाजसेवा में अमिट योगदान Dr D Y Patil Former Governor Passes Away: कोल्हापुर, 4 अगस्त। त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और उनका उपचार कोल्हापुर में ही किया जा रहा था। उनके निधन से शिक्षा, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. पाटिल ने अपने सार्वजनिक जीवन में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा