BJP Congress Alliance: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां सवाल सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि राजनीतिक सिद्धांतों और गठबंधनों की विश्वसनीयता का भी उठने लगा है। जिस कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में एक-दूसरे का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, वही दल अब एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। यह घटनाक्रम अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव से जुड़ा है, लेकिन इसके असर की गूंज राज्य और राष्ट्रीय राजनीति तक सुनाई देने लगी है। यह गठबंधन इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति सरकार है,