बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महनार सीट पर सियासी हलचल लगातार बढ़ रही है। NDA में सीटों के बंटवारे के बावजूद महनार को लेकर अभी तक खींचतान और विवाद जारी है। खासकर चिराग पासवान और उनकी पार्टी RLJP ने इस सीट पर अपने बाहुबली नेता रामा सिंह के लिए जोरदार दावेदारी की थी। हालाँकि, सीट बंटवारे के तय फार्मूले के अनुसार JDU ने महनार को अपने खाते में रखा है। इसी क्रम में आज JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार से अपने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक माहौल में अपनी पकड़ मजबूत कर दी। JDU का दावा: महनार