Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद और भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी की घटना ने न सिर्फ उनके चाहने वालों को चौंकाया है, बल्कि एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बड़े शहरों में सुरक्षा और भरोसे की सीमा आखिर कहां तक है। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई इस चोरी ने यह साफ कर दिया कि खतरा हमेशा बाहर से ही नहीं, कई बार घर के भीतर से भी निकल आता है। इस मामले में जो बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, वह