Mira Bhayander Flyover: मुंबई महानगर क्षेत्र के तेजी से बढ़ते उपनगर मीरा-भायंदर में हाल ही में बने एक नए फ्लाईओवर ने सोशल मीडिया से लेकर आम जनता तक के बीच बहस छेड़ दी है। मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह फ्लाईओवर चार लेन से अचानक दो लेन में बदल जाता है। लोगों का कहना है कि जिस फ्लाईओवर को ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए बनाया गया है, वही आगे चलकर जाम और दुर्घटनाओं की वजह बन सकता है। यह फ्लाईओवर मेट्रो लाइन-9 परियोजना का