पारडी में तेंदुए के हमले के पीड़ितों को सहायता देने की मांग Nagpur Pardi leopard attack compensation: नागपुर। शहर के पारडी इलाके में हाल ही में हुए तेंदुए के हमले में घायल पीड़ितों को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। इस मुद्दे को विधायक अभिजीत वंजारी ने विधान परिषद में उठाया और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस हमले में कई स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। घायलों के परिवार शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ मानसिक और आर्थिक संकट भी झेल रहे हैं। इलाज का खर्च अधिक है और अधिकांश प्रभावित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। विधायक