Wardha students ISRO visit Maharashtra: वर्धा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की दुनिया के दरवाजे खुल गए हैं। जिले में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 46 होनहार विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के बेंगलुरु स्थित केंद्र का भ्रमण करने का सुनहरा अवसर मिला। ये सभी छात्र इसरो की शैक्षणिक यात्रा पूरी करके वापस नागपुर लौट चुके हैं। इस पहल की खास बात यह है कि इसमें ज्यादातर ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। पालक मंत्री की महत्वाकांक्षी पहल वर्धा जिले के