प्रभाग 10 के कुतुबशाह नगर में आज 14 जनवरी को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। महाराष्ट्र के जाने-माने नेता चंद्रशेखर बाबावनखुडे अपने चारों उम्मीदवारों के साथ इस इलाके में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान जो कुछ हुआ, वह आने वाले चुनावों की तस्वीर साफ कर देता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबावनखुडे साहब और उनके साथी लोगों को पैसा बांटकर और तरह-तरह के झूठे वादे करके उन्हें अपनी ओर लुभाने की कोशिश कर रहे थे। यह देखकर कांग्रेस पार्टी के प्रभाग 10 से उम्मीदवार प्रमोद सिंह ठाकुर ने तुरंत कार्रवाई की और एक जोरदार