रूस-भारत के बीच मजबूत होंगे संबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर महीने की शुरुआत में भारत की महत्वपूर्ण यात्रा पर आने वाले हैं। यह जानकारी क्रेमलिन की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई है। 4 और 5 दिसंबर को होने वाली इस यात्रा को राजकीय यात्रा का दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर पुतिन भारत आएंगे और दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने रूसी सरकारी टेलीविजन पर बात करते हुए बताया कि दोनों देश इस यात्रा की बेहद