Raj Purohit Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित के निधन से राज्य की राजनीति में एक गहरा सन्नाटा पसर गया है। रविवार तड़के मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले राज पुरोहित न केवल भाजपा का एक मजबूत स्तंभ थे, बल्कि मुंबई की राजनीति में एक प्रभावशाली और बेबाक आवाज के रूप में भी पहचाने जाते थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। खासकर मुंबई भाजपा