समाज सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि Mamata Banerjee pays tribute Raja Ram Mohan Roy: कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐतिहासिक राममोहन लाइब्रेरी पहुंचकर समाज सुधारक राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने राजा राममोहन राय के साथ-साथ महात्मा गांधी और रामकृष्ण देव सहित अन्य मनीषियों को भी नमन किया। राममोहन लाइब्रेरी, कोलकाता के इतिहास और बंगाल के नवजागरण से गहराई से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है। यहाँ इन महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा रही है। रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल