Kolkata News: ऐतिहासिक राममोहन लाइब्रेरी में ममता बनर्जी ने राजा राममोहन राय को दी श्रद्धांजलि, महात्मा गांधी और रामकृष्ण देव को भी किया नमन

Mamata Banerjee pays tribute Raja Ram Mohan Roy: कोलकाता की ऐतिहासिक राममोहन लाइब्रेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने समाज सुधारक राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी, रामकृष्ण देव सहित कई महान व्यक्तित्वों को भी सम्मानपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के महत्व पर जोर दिया गया।
विषयसूची
समाज सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि
Mamata Banerjee pays tribute Raja Ram Mohan Roy: कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐतिहासिक राममोहन लाइब्रेरी पहुंचकर समाज सुधारक राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उन्होंने राजा राममोहन राय के साथ-साथ महात्मा गांधी और रामकृष्ण देव सहित अन्य मनीषियों को भी नमन किया।


राममोहन लाइब्रेरी, कोलकाता के इतिहास और बंगाल के नवजागरण से गहराई से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है। यहाँ इन महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा रही है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

