राजद-कांग्रेस ने 2025 चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर उथल-पुथल जारी है। राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने बिना किसी आधिकारिक सूची जारी किए अपने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करना शुरू कर दिया है। राजद ने मोकामा से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र से करिश्मा राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। करिश्मा राय पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की पौत्री हैं और उनकी एक पौत्री एश्वर्या राय