महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वप्रसिद्ध शिल्पकार और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित डॉ राम सुतार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 100 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले इस महान कलाकार ने भारतीय शिल्पकला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र अनिल सुतार से दूरभाष पर बात कर परिवार को सांत्वना दी और इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामभाऊ के निधन से देश ने एक ऐसा प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है जिसने पत्थरों में जान डालने की अद्भुत कला