करगहर में महागठबंधन में दरार, दो प्रत्याशियों के उतरने से वोटों का बिखराव तय करगहर (रोहतास)। बिहार के रोहतास ज़िले की करगहर विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनावी माहौल खासा दिलचस्प हो गया है। महागठबंधन में एकता की बात करने वाले नेता अब अंदरूनी मतभेदों से जूझते दिख रहे हैं। कांग्रेस और सीपीआई (एमएल) दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, जिससे महागठबंधन के मतों में बिखराव तय माना जा रहा है। महागठबंधन की एकता पर सवाल सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के निवर्तमान विधायक संतोष कुमार मिश्रा और सीपीआई (एमएल) के महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने