दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रुतुराज गायकवाड़ अब घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में वह महाराष्ट्र की टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को पहले तीन मैचों के लिए कप्तान बनाया गया है। घरेलू क्रिकेट अब पूरी तरह से 50 ओवर के फॉर्मेट पर केंद्रित हो गया है और रुतुराज की वापसी महाराष्ट्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 20 दिसंबर को अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में रुतुराज को कप्तान बनाया