Rashtra Bharat Logo

S400 Deal

Modi Putin Meeting: भारत रूस से पांच नई स्क्वाड्रन खरीदेगा, मोदी-पुतिन बैठक में होगा फैसला

भारत रूस से पांच और एस-400 स्क्वाड्रन मांगेगा, सु-57 खरीद पर भी होगी चर्चा

भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग एक बार फिर मजबूत होने की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 5 दिसंबर को होने वाली द्विपक्षीय बैठक में कई अहम रक्षा सौदों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में भारत पांच और एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम स्क्वाड्रन की मांग कर सकता है। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए लिया जा रहा है। एस-400 की नई स्क्वाड्रन की मांग क्यों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने एस-400 सिस्टम का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था।

Updated: