अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन की रोकथाम, बालू घाटों की नीलामी की स्थिति तथा राजस्व वसूली से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अब तक 121 वाहन जब्त, 77 मामलों में प्राथमिकी दर्ज जिला खनन पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि