Rashtra Bharat Logo

Shailesh Pande

Nagpur Municipal Corporation Sanitation Issue: नागपुर नगरसेवक ने सफाई कर्मचारी बनकर जताया विरोध

Nagpur: सफाई व्यवस्था पर हंगामा, नगरसेवक शैलेष पांडे ने सभागृह के सामने झाड़ू लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Nagpur Municipal Corporation Sanitation Issue: नागपुर महानगरपालिका में मंगलवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस के नगरसेवक शैलेष पांडे ने सफाई कर्मचारी के कपड़े पहनकर और हाथ में झाड़ू लेकर कवि भट सभागृह के सामने अपना विरोध जताया। प्रभाग 11 में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ यह कदम उठाया गया। सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें सभागृह के भीतर जाने नहीं दिया, जिसके बाद वे पूरे दिन बाहर ही झाड़ू लगाते रहे। शैलेष पांडे का कहना है कि निर्वाचित नगरसेवक होने के बावजूद उनके प्रभाग की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सफाई

Updated: