Shitala Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। आस्था के केंद्र माता शीतला मंदिर में आज सुबह अचानक भगदड़ मच गयी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार की तरह आज भी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। चैत्र माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण आज भीड़ सामान्य दिनों से कहीं ज्यादा थी। इसी दौरान अचानक मंदिर परिसर में