Lakshmikantapur Bijoyganj Market Fire: मंदिर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीकांतपुर के विजयगंज बाजार में मंगलवार देर रात एक भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में कई दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिला। यह घटना आनंदपुर में हुई विनाशकारी आग के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले में लगातार आग की घटनाओं ने व्यापारियों