सूर्यभान सिंह का इस्तीफा और आंसुओं से भीगा ऐलान बक्सर ज़िले की बड़हरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। टिकट वितरण में अपना नाम न आने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता बुलाकर कहा कि वे अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बड़हरा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।इस दौरान सूर्यभान सिंह भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि “मैंने पार्टी की सेवा तन-मन से की, लेकिन मुझे विश्वासघात का सामना करना पड़ा।” बीजेपी ने दोबारा राघवेंद्र प्रताप सिंह पर जताया