लोजपा (रामविलास) को बड़ा झटका, चुनाव से पहले प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने सोमवार को न केवल अपने पद से, बल्कि पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम उस समय उठाया है जब चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है। रविशंकर सिंह ने अपने त्यागपत्र की एक प्रति प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भेजते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों