Vande Mataram 150 Years: भारत की आत्मा और राष्ट्र चेतना का जागरण मंत्र नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के के विमोचन के साथ किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम की ऐतिहासिक प्रेरणा, उसकी राष्ट्रीय भूमिका और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी अद्वितीय उपस्थिति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कोई साधारण गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता की उपासना का मंत्र है, जिसने भारतीय समाज को एकजुट किया और स्वतंत्रता के मार्ग पर