अमेरिका में टैरिफ को लेकर सियासत और कानूनी लड़ाई फिर से तेज हो गई है। पिछले हफ्ते अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटते नहीं दिख रहे। कोर्ट ने उनके कुछ पुराने टैरिफ फैसलों को रद्द कर दिया, लेकिन ट्रंप प्रशासन अब नए रास्ते तलाश रहा है ताकि आयात पर फिर से शुल्क लगाया जा सके।