भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। टेस्ट क्रिकेट में लगातार मिल रही हार के बाद उनकी कुर्सी खतरे में नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें अभयदान दे दिया है। बोर्ड जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर मिली शर्मनाक हार के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने भविष्य को लेकर बीसीसीआई के ऊपर