TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस एसआईटी का नेतृत्व ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने की पूरे घटनाक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं,