TMC Violence: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी एक बार फिर सड़कों पर दिखने लगी है। दक्षिण 24 परगना जिले में पार्टी नेताओं के बीच तनाव ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मुलाकातों और राजनीतिक नजदीकियों को लेकर शुरू हुआ विवाद खुले हंगामे, मारपीट और पुलिस से झड़प तक पहुंच गया। घटना की जड़ उस समय पड़ी, जब तृणमूल के कर्माध्यक्ष अदुत मोल्ला ने हाल ही में जिला अध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती से मुलाकात की। इसी मुलाकात को लेकर शौकत मोल्ला के करीबी नेताओं में नाराजगी फैल गई। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते अदुत मोल्ला के