National Helpline 14427 for Transgender Community: समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। यह बात तृतीय लिंग समुदाय पर भी लागू होती है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस समुदाय के लोगों को आज भी समाज में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों के बीच फैली गलतफहमियों और पुरानी सोच के कारण तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उनके साथ भेदभाव होता है और उन्हें बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने तृतीय लिंग समुदाय के