Turkman Gate Bulldozer Action: राजधानी दिल्ली का तुर्कमान गेट इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनावी हलचल नहीं, बल्कि अदालत के निर्देश पर की गई बुलडोजर कार्रवाई है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई, हालात तेजी से बिगड़ते चले गए। पत्थरबाजी, आगजनी, आंसू गैस और लाठीचार्ज—यह सब कुछ कुछ ही घंटों में देखने को मिला। दिल्ली हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी। प्रशासन के पास इसे टालने का कोई विकल्प नहीं था। अवैध निर्माण वर्षों से मौजूद था और न्यायिक प्रक्रिया