Greenland Controversy: ग्रीनलैंड को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का प्राकृतिक या स्वाभाविक हिस्सा नहीं है। यह बयान उस समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर नियंत्रण या इसे खरीदने की बात कर रहे हैं। इस पूरे विवाद ने अमेरिका, डेनमार्क और यूरोपीय संघ के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। लावरोव का विवादास्पद बयान मंगलवार को मॉस्को में पत्रकारों से बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने स्पष्ट शब्दों