रायपुर, 26 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण का फॉर्म भरा। कवर्धा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मतदान केंद्र पहुंचकर इस प्रक्रिया को पूरा किया और नागरिकों से भी इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह कदम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा के वार्ड नंबर 23 में स्थित मतदान केंद्र संख्या 238 में जाकर बूथ स्तरीय अधिकारी के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने