IIM Nagpur IVDP 2.0: महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में विकास की एक नई लहर आने वाली है। भारतीय प्रबंधन संस्थान नागपुर ने टाटा मोटर्स फाउंडेशन और महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर एक ऐसी योजना शुरू की है जो गांवों की तस्वीर बदल सकती है। इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम यानी आई.वी.डी.पी. 2.0 नाम की इस योजना का मकसद गांवों का चहुंमुखी विकास करना है। 30 जनवरी 2026 को नागपुर में हुए एक समारोह में इस महत्वपूर्ण समझौते पर दस्तखत किए गए। आई.आई.एम. नागपुर के निदेशक डॉ. भिमराया मेत्री और टाटा मोटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुलकर्णी ने इस समझौते