Anurag Dobhal: सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की तबीयत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अनुराग की हालत में पहले सुधार बताया गया था, लेकिन अब उनके मैनेजर ने जानकारी दी है कि उनकी स्थिति फिर से गंभीर हो गई है। अनुराग डोभाल के लंग्स डैमेज अनुराग के मैनेजर रोहित ने बताया कि कल शुक्रवार सुबह तक उनकी हालत पहले से बेहतर थी और उन्हें आईसीयू से बाहर भी लाया गया था। हालांकि बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रोहित के अनुसार, एक्सीडेंट