सऊदी अरब में 1 रियाल के “कटिंग” आरोप में नागपुर के डॉक्टर और इंजीनियर गिरफ्तार, भारत में चिंता

Nagpur doctor engineer arrested in Jeddah Saudi Arabia: सऊदी अरब के जेद्दा में 1 रियाल के “कटिंग” लेने के आरोप में नागपुर के एक डॉक्टर और एक इंजीनियर को गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। दोनों को मक्का के काबा मस्जिद परिसर से हिरासत में लिया गया बताया जा रहा है। मामले को लेकर भारत में चिंता बढ़ी है और राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने सऊदी दूतावास से हस्तक्षेप की मांग की है।
विषयसूची
गिरफ्तारी के बाद बढ़ी चिंता
सऊदी अरब के जेद्दा शहर में नागपुर के एक डॉक्टर और एक इंजीनियर को गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने “कटिंग” के बदले 1 रियाल लिया। बताया जा रहा है कि इन्हें मक्का स्थित काबा मस्जिद परिसर से हिरासत में लिया गया।
इस घटना के बाद कई भारतीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब में भारतीयों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और उनके साथ सख्ती बरती जा रही है।]
राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने दूतावास से हस्तक्षेप की मांग की
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भारत में सऊदी अरब के दूतावास को पत्र लिखा है। आयोग ने दूतावास से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही आग्रह किया है कि दोनों भारतीय नागरिकों की स्थिति की जांच की जाए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
फिलहाल दोनों डिटेंशन सेंटर में हैं और उनके परिजन उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। सऊदी दूतावास की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

