जरूर पढ़ें

Hingoli Politics: जयप्रकाश दांडेगांवकर के बेटे आतिश का भाजपा में प्रवेश, राकांपा को बड़ा झटका

Atish Dandegaonkar Joins BJP: जयप्रकाश दांडेगांवकर के बेटे का भाजपा में प्रवेश, बसमत में शक्ति प्रदर्शन
Atish Dandegaonkar Joins BJP: जयप्रकाश दांडेगांवकर के बेटे का भाजपा में प्रवेश, बसमत में शक्ति प्रदर्शन (Image Source: RB / Jassi)

Atish Dandegaonkar Joins BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सहकार मंत्री जयप्रकाश दांडेगांवकर के सुपुत्र आतिश गुरुवार को मुंबई में भाजपा में शामिल होंगे। बसमत में सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर वे मुंबई रवाना हुए। राकांपा को बड़ा झटका लगा है जबकि भाजपा को हिंगोली में मजबूत जनाधार मिलेगा। स्थानीय चुनावों पर असर संभावित।

Updated:

आतिश दांडेगांवकर का भाजपा में प्रवेश, राकांपा को बड़ा झटका

Atish Dandegaonkar Joins BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री जयप्रकाश दाँडेगावकर के सुपुत्र आतिश जयप्रकाश दाँडेगावकर करेंगे भाजपा में प्रवेश। कल गुरुवार को मुंबई में आतिश जयप्रकाश दांडेगांवकर का भाजपा में प्रवेश होने जा रहा है। उसके पूर्व बुधवार को मुंबई रवाना होने के पहले आतिश दांडेगांवकर ने बसमत शहर में शक्ति प्रदर्शन किया और अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुंबई की ओर रवाना हुए।

आतिश दाँडेगावकर के पिताजी जयप्रकाश दाँडेगावकर राकांपा में पूर्व सहकार मंत्री रह चुके हैं तथा दो बार विधायक भी रह चुके हैं, बसमत विधानसभा क्षेत्र में एक दिग्गज नेता माने जाते हैं और तीन शक्कर कारखाने के मुख्य संचालक है। किसानों और सहकारिता क्षेत्र में उनकी गजब की पकड़ है। आतिश दाँडेगावकर के भाजपा में प्रवेश से जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार को जबर्दस्त झटका पहुंचा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को इसका बड़ा लाभ होने जा रहा है। आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा को बसमत में एक बड़ा जन आधार मिलने जा रहा है। भविष्य में जयप्रकाश दांडेगांवकर भाजपा से अगर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।