जरूर पढ़ें

West Bengal Durgapur Crime: BJP कार्यकर्ता के घर पर बम फेंका गया, TMC पर लगे आरोप, तृणमूल ने किया इनकार | Videos

Attack on Durgapur BJP worker with bomb west bengal: दुर्गापुर के इस्पात नगरी में BJP महासचिव शाश्वती गिरी के घर बम फेंका गया। परिवार में फैली दहशत, BJP ने TMC पर लगाए आरोप, तृणमूल ने किया इनकार। पुलिश कर रही जांच, चुनाव से पहले बढ़ा राजनीतिक तनाव।

Updated:

बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर बम फेंका गया, तृणमूल पर आरोप, तृणमूल ने आरोप से किया इनकार।

Attack on Durgapur BJP worker with bomb west bengal: चुनाव से पहले ही दुर्गापुर के इस्पात नगरी में कल रात सनसनीखेज घटना। दुर्गापुर की इस्पात नगरी के राणा प्रताप रोड इलाके में दुर्गापुर पूर्व नंबर एक मंडल की महासचिव शाश्वती गिरि रहती हैं। शुक्रवार रात नौ बजे के बाद उनके घर के सामने किसी ने बम फेंककर भाग गया। जोरदार बम की आवाज से परिवार के लोग दहशत में आ गए। घटना की खबर पाकर दुर्गापुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। परिवार की वरिष्ठ सदस्या रीना नंदी ने कहा, “मेरी बेटी बीजेपी में है। घर में कभी-कभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का आना-जाना भी होता है। लेकिन किस कारण से बम फेंका गया, समझ नहीं पा रही हूं। किसने या किन लोगों ने किया, वह भी नहीं देख पाई। लेकिन बम की आवाज से दहशत में आ गई थी।”

 

बीजेपी का आरोप

बीजेपी जिला सह अध्यक्ष चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय का बयान, “चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस तरह डराने से कोई फायदा नहीं होगा।”

 

दूसरी ओर इलाके के तृणमूल नेता राजीव घोष ने इस घटना को पूरी तरह से नकारते हुए कहा, “मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह बीजेपी में हैं।”

बीजेपी नेत्री शाश्वती गिरि ने कहा, “मैं तो हमेशा घर पर नहीं रहती। बच्चों सहित घर के अन्य सदस्यों की सुरक्षा की जरूरत है। और जिन लोगों ने यह घटना को अंजाम दिया है, मैं उनकी सजा चाहती हूं।”


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।