Silver Price Today: चांदी की कीमत में इस वक्त बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. केवल एक दिन की बढ़ोतरी के बाद चांदी के भाव फिर से गिर गए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज 19 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹264.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों में चांदी की कीमत पर एक नजर डालें तो 12 मार्च से लगातार चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही थी. महज पांच दिनों में चांदी 20,000 रुपये सस्ता हो गया था. वहीं 17 मार्च को चांदी के भाव में 5000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. लेकिन फिर कल वापस चांदी के भाव गिर गए. कल चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. वहीं आज फिलहाल 100 रुपये की हल्की गिरावट दर्ज हुई है. लेकिन दिनभर में यह आंकड़ा कभी भी बदल सकता है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 19 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव 2,649 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत सामान्य है. हालांकि कुछ जगहों पर कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।