जरूर पढ़ें

Silver Price Today: चांदी खरीदने का सही मौका! कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा रेट

Silver Price Today: चांदी खरीदने का सही मौका! कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा रेट
Silver Price Today: चांदी खरीदने का सही मौका! कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा रेट

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गिरावट देखी जा रही है। महज दो दिनों में बड़ी कमी दर्ज हुई है, जिससे निवेशक चिंतित हैं, जबकि खरीदारों को राहत मिल रही है। बीच-बीच में हल्का उछाल आया, लेकिन बाजार का रुख अभी भी कमजोर बना हुआ है।

Updated:

Silver Price Today: चांदी की कीमत में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. महज दो दिनों में ही चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया है. ताजा आकड़ों के अनुसार आज 20 मार्च को चांदी की कीमत ₹259.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव 2,59,900 रुपये है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते एक सप्ताह से लगातार चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि इस बीच 17 मार्च को हल्का उछाल आया था, जिससे कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. लेकिन, 18 मार्च को वापस चांदी धड़ाम से गिरा और 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं कल 19 मार्च को भी चांदी की कीमत में 5000 रुपये की कमी आई.

लगातार हो रही गिरावट से निवेशक परेशान

आज 20 मार्च को फिलहाल चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. लेकिन, दिनभर में यह आंकड़ा कभी भी बदल सकता है. इधर सोने-चांदी की कीमत में लगातार हो रही गिरावट से एक ओर जहां निवेशकों की सांसे अटक रही है तो वहीं दूसरी ओर आम खरीददारों को थोड़ी राहत मिल रही है.

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत

विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 20 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव 2,599 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, लखनऊ, कोलकाता समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत सामान्य है. हालांकि कुछ जगहों पर कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।