जरूर पढ़ें

पंजाब की राजनीति में नई हलचल, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नयी पार्टी, जानिए क्या रखा नाम

पंजाब की राजनीति में नई हलचल, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नयी पार्टी, जानिए क्या रखा नाम
पंजाब की राजनीति में नई हलचल, नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नयी पार्टी, जानिए क्या रखा नाम (Pic Credit- X @amitpandaynews)

कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ लॉन्च कर सियासी हलचल तेज कर दी है। पंजाब चुनाव से पहले उनके इस कदम को बड़ा दांव माना जा रहा है। उन्होंने राज्य को फिर से ‘गोल्डन स्टेट’ बनाने और लोगों को उनका हक दिलाने का वादा किया है।

Updated:

Navjot Kaur Sidhu: पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (BRP) की घोषणा कर दी है। यह कदम ऐसे समय में आया है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का समय बचा है। ऐसे में उनकी एंट्री ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। मालूम हो नवजोत कौर पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं. उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को उनका हक दिलाने और देश के लिए कुछ करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

नवजोत का सोशल मीडिया पोस्ट

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में नवजोत कौर ने लिखा कि लंबे समय तक नेताओं के कामकाज को देखने और समझने के बाद उन्होंने एक नए विकल्प पर काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य देश और समाज के लिए समर्पित जीवन जीना है। उन्होंने ‘हायर कॉन्शियसनेस’ और ईश्वरीय शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी समान सोच वाले लोगों को जोड़ने का प्रयास है, जो न्याय, शांति और प्रेम के साथ काम करना चाहते हैं।

पंजाब को ‘गोल्डन स्टेट’ बनाने का सपना

नवजोत कौर ने पंजाब को ‘गोल्डन स्टेट’ बनाने का सपना भी दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाना है, जहां लोग बिना किसी डर और दबाव के अपनी जिंदगी जी सकें। उनके अनुसार, यह एक ऐसी सरकार की कल्पना है जो ‘लोगों की, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा’ काम करे।

पंजाब की राजनीति में नया मोड़

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BRP की एंट्री से पंजाब में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका में है। वहीं, बीजेपी भी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में नवजोत कौर की नई पार्टी किस हद तक प्रभाव डाल पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

अक्सर सुर्ख़ियों में रही है नवजोत कौर

गौरतलब है कि नवजोत कौर पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने पिछले साल आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री पद के लिए भारी रकम की मांग की जाती है। इस बयान के बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद उन्होंने खुले तौर पर पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।