Silver Price Today: थमी रफ्तार के बाद धड़ाम से गिरी चांदी, बाजार में हलचल, जानिए ताजा भाव

चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। हालिया उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जबकि खरीदारों को राहत मिली है। पिछले हफ्ते तेजी और गिरावट के बीच झूलती कीमतें अब फिर नए रुख की ओर इशारा कर रही हैं।
विषयसूची
Silver Price Today: लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. इस गिरावट से एक ओर जहां ग्राहकों को राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. मालूम हो इससे पहले भी 5000 रुपये बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. कीमत में गिरावट की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. फिलहाल मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले हफ्ते की कीमतों पर नजर डालें तो सोमवार (30 मार्च) को चांदी की कीमतें ₹2,45,000 पर स्थिर थी. वहीं अगले ही दिन 5000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. गजब तब हुआ जब इसके अगले दिन वापस 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. हालांकि इसके बाद 2 अप्रैल को निवेशकों को बड़ा झटका लगा और कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बाद से चांदी की कीमतें ₹2,50,000 पर स्थिर थी.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 7 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

