Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन गिरा सोने का भाव, कीमत में बड़ी गिरावट; देखिए ताजा रेट

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। पिछले सप्ताह आई तेज बढ़ोतरी के बाद अब गोल्ड रेट में नरमी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज के ताजा भाव और प्रमुख शहरों की कीमतें जरूर जान लें।
विषयसूची
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है. सप्ताह की शुरुआत से ही गोल्ड रेट में नरमी का दौर जारी है. वहीं कल मंगलवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, जिससे बाजार में भी हलचल बनी हुई है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोने के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है. जानिए आज सोने का ताजा भाव.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 8 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,540 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,329 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,908 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई . 24 कैरेट सोने के भाव में 278 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 255 रुपये प्रति ग्राम की तेजी देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं कल मंगलवार को क्रमशः 136 रुपये और 125 रुपये की बढ़ी गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 8 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,540 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,329 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,908 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

