Silver Price Today: चांदी हुआ सस्ता, कीमत में बड़ी गिरावट; जानिए अपने शहर का ताजा भाव

चांदी की कीमतों में इस सप्ताह लगातार नरमी देखने को मिल रही है। पिछले सप्ताह आई बड़ी तेजी के बाद अब भाव में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है। जानिए आज 8 जुलाई के ताजा रेट और प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. इस सप्ताह की शुरुआत में ही चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज भी कीमत में नरमी देखने को मिल रही है. ऐसे में चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए यह बढ़िया मौका हो सकता है. जानिए इस बड़ी गिरावट के बाद आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 8 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹244.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,44,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं कल मंगलवार को कीमत स्थिर रहे.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 8 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,449 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

