1000 करोड़ के कथित समझौते पर बढ़ा सियासी विवाद
Humayun Kabir BJP 1000 crore deal controversy West Bengal: पश्चिम बंगाल। हुमायूं कबीर और भारतीय जनता पार्टी के बीच कथित ‘1000 करोड़ की डील’ को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल मची हुई है। इसी विवाद के बीच हज़रत हाजी मोहम्मद पारवेज़ सिद्दीकी साहब ने एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर अपना पक्ष सामने रखा।
पारवेज़ सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी
प्रेस वार्ता में हाजी पारवेज़ सिद्दीकी ने इस विवादित मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जिताना ज़रूरी है और उन्होंने पार्टी के समर्थन का आह्वान किया।
हुमायूं कबीर का पलटवार
दूसरी ओर, हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि BJP से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बंदोपाध्याय और अभिषेक बंदोपाध्याय AI-निर्मित वीडियो जारी कर उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह विवाद राज्य में आगामी चुनावी माहौल के बीच और अधिक राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल