जरूर पढ़ें

Asha Bhosle: 10 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 16 में लव मैरिज और फिर दूसरी शादी, जानिए आशा भोसले की पूरी जिंदगी

10 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 16 में लव मैरिज और फिर दूसरी शादी, जानिए आशा भोसले की पूरी जिंदगी
10 साल की उम्र में शुरू किया गाना, 16 में लव मैरिज और फिर दूसरी शादी, जानिए आशा भोसले की पूरी जिंदगी (File Photo)

Asha Bhosle ने 10 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू की और 16 में लव मैरिज कर सबको चौंका दिया। निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने शानदार करियर बनाया, हजारों गाने गाए और भारतीय संगीत में अपनी एक अलग और अमिट पहचान कायम की।

Updated:

Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. आज रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के खबर से देशभर में शोक की लहर है.

कल सोमवार को सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

उनके निधन ने संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा दिया है, लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ एक सिंगर की कहानी नहीं थी, बल्कि संघर्ष, रिश्तों और कामयाबी की एक मिसाल भी थी।

महज 10 साल की उम्र में शुरू किया था गाना

आशा भोसले का जन्म एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर खुद एक जाने-माने कलाकार थे। पिता के निधन के बाद बहुत कम उम्र में ही उन्हें जिम्मेदारियां संभालनी पड़ीं। महज 10 साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ उन्होंने परिवार को संभालने के लिए संघर्ष किया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज

उनका सिंगिंग करियर करीब 80 साल तक चला, जिसमें उन्होंने 12,000 से ज्यादा गाने 20 से अधिक भाषाओं में गाए। यही वजह है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ।

अगर उनके करियर की बात करें, तो आशा भोसले ने हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई। ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे मस्ती भरे गानों से लेकर ‘दिल चीज क्या है’ जैसी गज़लों तक, उनकी आवाज ने हर अंदाज में लोगों को दीवाना बनाया। उन्होंने मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार और मन्ना डे जैसे महान गायकों के साथ कई सुपरहिट गाने दिए।

महज 16 साल में लव मैरिज

उनके निजी जीवन की बात करें तो यह भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। यह फैसला उनके परिवार को पसंद नहीं आया और रिश्तों में खटास आ गई। शादी के बाद उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा और कुछ सालों बाद उन्होंने अपने बच्चों के साथ अलग रहने का फैसला लिया।

इसके बाद उनकी जिंदगी में संगीतकार आर. डी. बर्मन आए, जिनसे उन्होंने दूसरी शादी की। दोनों की जोड़ी ने संगीत की दुनिया में कई यादगार गाने दिए। हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दूरी आ गई, लेकिन दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बनी रही।

इंडस्ट्री पर आशा भोसले का राज

1950 से 1980 के दशक तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री पर राज किया। 90 के दशक में भी उन्होंने खुद को साबित किया, जब ए. आर. रहमान
ने उन्हें फिल्म ‘रंगीला’ के गाने के लिए चुना, जो आज भी लोगों की जुबान पर है।

आज भले ही आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और उनकी कहानी हमेशा जिंदा रहेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।