प्रचार के दौरान शांति का संदेश
Firhad Hakim Jagatdal violence BJP allegation Kolkata: कोलकाता | चेतला के वार्ड नंबर 82 के कार्यालय के सामने से पदयात्रा शुरू कर कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने चेतला के विभिन्न इलाकों में भवानीपुर विधानसभा सीट की प्रत्याशी ममता बनर्जी के पक्ष में अंतिम समय का प्रचार किया।
इसी दौरान संवाददाता एकबाल से बात करते हुए हाकिम ने जगद्दल में हुई बमबाजी और गोलीबारी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीधे बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा —
“तृणमूल कांग्रेस का ऐसा कल्चर नहीं है। ये बाहर से लोग लाकर बीजेपी (BJP) कर रही है — वही ये सब चला रही है।”
चेतला में फिरहाद हाकिम की पदयात्रा, शांतिपूर्ण मतदान की अपील। लोगों से बिना डर वोट देने की बात कही।#WestBengal #Kolkata #Election2026 #PeacefulVoting #Chetla #Politics #IndiaNews pic.twitter.com/lUIIpdygu9
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 27, 2026
Firhad Hakim Chetla Padyatra | Peaceful Voting Appeal in Kolkata#WestBengal #Kolkata #Election2026 #PeacefulVoting #Chetla #Politics #IndiaNews pic.twitter.com/qHmXb108KY
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 27, 2026
हिंसा के आरोपों पर प्रतिक्रिया
मेयर ने मतदाताओं से शांति की अपील करते हुए कहा —
“मैं सभी से कहूंगा कि शांति से वोट दें। तृणमूल कांग्रेस के मतदाता शांति चाहते हैं।”
ज़मीन पर मौजूद संवाददाता के मुताबिक चेतला के स्थानीय इलाकों में हाकिम की पदयात्रा के दौरान माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
भवानीपुर सीट पर मतदान नजदीक है और इस बयान के बाद बीजेपी (BJP)-टीएमसी (TMC) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल