झगड़े की वजह और घटना
Nagpur knife attack Yashodharanagar: नागपुर। यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात एक हल्दी समारोह उस वक्त हिंसक हो उठा, जब डीजे की धुन पर डांस के दौरान धक्का लग जाने को लेकर हुई कहासुनी में दो युवकों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना हल्दी के कार्यक्रम के दौरान हुई, जहाँ डीजे पर नाचते वक्त आपसी धक्का-मुक्की से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।
डीजे पर नाच के दौरान हुआ विवाद
घटना की सूचना मिलते ही यशोधरा नगर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र